हिंदी विवेक
  • Login
  • परिचय
  • संपादकीय
  • पूर्वांक
  • ग्रंथ
  • पुस्तक
  • संघ
  • देश-विदेश
  • पर्यावरण
  • संपर्क
  • पंजीकरण
No Result
View All Result
  • परिचय
  • संपादकीय
  • पूर्वांक
  • ग्रंथ
  • पुस्तक
  • संघ
  • देश-विदेश
  • पर्यावरण
  • संपर्क
  • पंजीकरण
No Result
View All Result
हिंदी विवेक
No Result
View All Result
संघ का काम अपना नहीं, देश का नाम बड़ा करना है – डॉ. मोहन भागवत जी

संघ का काम अपना नहीं, देश का नाम बड़ा करना है – डॉ. मोहन भागवत जी

by हिंदी विवेक
in संघ
0

शताब्दी नगर में मेरठ व बृज प्रान्त के राष्ट्रीय व अन्तराराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि यह कोई सामान्य कार्यक्रम नहीं है। आप सभी नें देश का विभिन्न खेलों में प्रतिनिधित्व किया है। आज आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आमंत्रण पर यहां हैं, मुझे संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर आप से बातचीत करनी है।

उन्होंने कहा कि आज संघ को जानने समझने के लिए कौतुहल है। यदि संघ को समझना है तो संघ में अन्दर आना होगा। संघ के स्वयंसेवक आज विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। संघ की शाखा में लगभग 30 से 35 मिनट व्यायाम होता है उसमें से लगभग 20 मिनट खेल ही होते हैं। इसका यह तात्पर्य नहीं है कि संघ को केवल खेल की दृष्टि से ही समझा जा सकता है।

संघ के स्वयंसेवक राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहें हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि संघ को राजनीतिक दृष्टिकोण से समझा जा सकता है। कहने का अभिप्राय यह है कि संघ को समझने के लिए समग्र दृष्टिकोण और भीतर आकर ही समझा जा सकता है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसी वर्ग विशेष के विरोध के लिए नहीं बना, संघ किसी से स्पर्धा के लिए भी नहीं बना, संघ को किसी प्रकार की सत्ता भी नहीं चाहिए। संघ का मूल उद्देश्य समस्त हिन्दू समाज का संगठन करना है।

उन्होंने आगे कहा कि देश का पहला स्वतंत्रता संग्राम मेरठ से ही आरम्भ हुआ जिसके कारण देश भर में जागृति आयी। सम्पूर्ण देश में इस दिशा में प्रयास हुए और एक धारा सशस्त्र आन्दोलन की पक्षकार बनी जिसमें चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस, सुखदेव, राजगुरू जैसै क्रान्तिकारियों ने नेतृत्व दिया। दूसरी ओर जनता को जोड़ने तथा उनका समर्थन प्राप्त करने एवं राजनीतिक जागरूकता लाने के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस को बनाया गया।

वही तीसरी धारा समाज सुधार के आन्दोलनों से जुड़ी। डॉ. हेडगेवार जी इन सभी धाराओं को देख रहे थे और अपनी बाल्यावस्था से ही क्रान्तिकारी विचारों से ओत-प्रोत होकर अपने विद्यालय में भी कई अंग्रेजी शासकों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का विरोध किया। कलकत्ता से डॉक्टरी की पढ़ाई पूर्ण कर जब वह नागपुर पहुँचे तो वह कई आन्दोलनों के साथ जुड़ गए। वह अक्सर कहते कि हम अंग्रेजों से पूर्व भी सात बार गुलाम हुए। इसका मूल कारण क्या है? उन्होंने यह खोजने का प्रयास किया।

उस समय अक्सर एक बात कही जाती थी कि चार हिन्दू कभी एक साथ एक दिशा में नहीं चल सकते, वह तभी चल सकते हैं जब पांचवा कन्धे पर हो, ऐसी सब बातों पर गहनता से विचार कर उन्होंने निश्चय किया कि जिस राष्ट्र का बहुसंख्यक वर्ग जब तक एकजुट नहीं होगा तब तक बाहर से आक्रान्ता आते रहेंगे और हम पर राज करते रहेंगे। इसलिए 1925 में डॉ. हेडगेवार जी ने संघ की स्थापना की।

डॉ. भागवत जी ने आगे कहा कुछ लोग संघ को इनक्लूसिव मानते हैं, उनको यह समझना चाहिए यह देश भगवान राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, स्वामी विवेकानन्द, स्वामी दयानन्द और गांधी का है। उन्होंने कहा कि भारत को भौगोलिक सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता।

उन्होंने हिन्दू शब्द को उद्घृत करते हुए बताया कि हिन्दू कोई जाति नहीं है यह तो एक विशेषण है, हम देखते हैं कि जब-जब हमारी एकता में कमी आयी है तब-तब भारत संकट में आया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऐसी सब स्थितियों से अवगत है इसलिए समाज जीवन के लगभग प्रत्येक क्षेत्र में ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत भूमि पर रहने वाले नागरिकों की पूजा पद्धति भिन्न-भिन्न हो सकती है, देवी देवता अलग-अलग हो सकते हैं तथा स्वभाव में विविधता हो सकती है लेकिन इस विविधता में एकता का भाव भारतीय संस्कृति का आधारभूत तत्व है।
मुख्यतः हमारा समाज चार स्तम्भ पर खड़ा है, संस्कार की प्रक्रिया, सनातन संस्कृति, धर्म का भाव और सत्य का साकार।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हिन्दू समाज के संगठन को आधार मानते हुए हुई और आज भी हमारा यह काम जारी है और इस कार्य की पद्धति का नाम ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। संघ का केवल एक ही काम है और वह है सम्पूर्ण हिन्दू समाज के संगठन के लिए व्यक्ति निर्माण करना। आज देश भर में संघ के 45 प्रान्तों में संघ एवं संघ के स्वयंसेवकों द्वारा एक लाख तीस हजार से अधिक सेवा प्रकल्प चल रहे हैं और यह सभी सेवा कार्य किसी सरकारी सहायता से नहीं बल्कि अपने संसाधनों से चलते हैं।

उन्होंने कहा कि आज समाज मे अक्सर बुराई की चर्चा रहती है लेकिन मैं यह मानता हूँ कि समाज में जितना बुरा हो रहा है उससे 40 प्रतिशत से भी अधिक अच्छा हो रहा है और यह अच्छा कार्य समाज की सज्जन शक्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि संघ से जुड़ने के चार-पांच तरीके हो सकते हैं।

पहला संघ के कार्यक्रमों में सम्मिलत हों, संघ को अन्दर से देखें और किसी दायित्व पर कार्य करें। दूसरा संघ के किसी अनुषांगिक संगठन से जुड़ें, वहां कार्य करें, तीसरा संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में किसी न किसी तरह सहयोग करें, चौथा आप अपना काम करें, साथ ही संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम अथवा स्वयंसेवकों से संवाद बनाए रखे और अन्तिम कोई न कोई अच्छा, प्रमाणिक एवं निस्वार्थ भाव से देश के लिए कार्य करते रहें, फिर आप स्वयंसेवक हों या न हों इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, हम मानते हैं कि आप स्वयंसेवक हैं।

जिज्ञासा समाधान के दूसरे सत्र में मेरठ एवं बृज प्रान्त से आए खिलाड़ियों द्वारा प्रश्न पूछे गए। लगभग 90 खिलाड़ियों द्वारा प्रश्न पूछे गए। प्रश्नों को प्रथम एवं द्वितीय सत्र के अन्तराल में मांगा गया था जिनको संचालक द्वारा प्रश्नों की प्रकृति के अनुसार मिला कर पूछा गया। हाथरस से आए भारत केसरी हरिकेश पहलवान ने प्रश्न किया कि भारत पारम्परिक खेलों केा पहचान दिलाने, ग्रामीण खिलाड़ियों को सहयोग, प्रतिभा खोज एवं सुविधाओं के विकास के लिए संघ का क्या रोडमैप है?

इस पर पू. सरसंघचालक जी ने उत्तर देते हुए कहा कि मैं पूर्व में ही कह चुका हॅू कि संघ कुछ नहीं करता, संघ के स्वयंसेवक सब कुछ करते हैं। इसलिए इससे संबंधित लोग स्थानीय स्तर पर बैंठे, खेल जगत के लोगों के साथ चिन्तन करें और स्थानीय स्तर पर क्या सम्भव है, उसके अनुसार एक रोडमैप तैयार करें। क्रीडा़ भारती इसकी चिन्ता करे, संघ उस योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रयास एवं सहयोग करेगा।

दूसरा प्रश्न डॉ. किशन लाल, पुष्पेन्द्र रावत, हरिकेश पहलवान सहित कई अन्य खिलाड़ियों द्वारा पूछा गया कि भारत को एक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित होना चाहिए, इसके लिए आधारभूत सुविधाएं एवं संसाधनों के विकास की क्या योजना है? इस पर डॉ. मोहन भागवत जी ने उत्तर देते हुए कहा कि संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण का है। क्रीड़ा भारती के सहयोग से यह योजना बने, उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में शुचिता, निष्पक्षता रहे तथा विकेन्दीकृत व्यवस्था रहे जो स्थानीय परिस्थतियों को ध्यान में रखते हुए तैयार हो।

विपिन कुमार और पूनम विश्नोई द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने में संघ की क्या भूमिका हो सकती है तथा पंच परिवर्तन का योगदान क्या हो सकता है पर प्रश्न पूछा गया। इस पर उत्तर देते हुए पू. सरसंघचालक जी ने कहा कि नशा संस्कार की कमी के कारण, विवेकहीनता के कारण तथा कई बार अवसाद के कारण भी होता है। ऐसे में घर में संस्कार, शिक्षा में संस्कार तथा समाज में संस्कार लाना होगा, विवेक को जागृत करना होगा, नैतिक शिक्षा पर बल देना होगा, साथ ही बच्चों एवं माता-पिता में संवादहीनता न आए, इस पर भी जोर देना होगा। इसीलिए संघ ने पंच परिवर्तन में कुटुम्ब प्रबोधन रखा है। उन्होंने कहा कि जीवन मीनिगफुलनेस होना चाहिए।

आगरा के लव तिवारी एवं इशिका गुप्ता ने हिन्दू राष्ट्र पर संघ का क्या मत है? यह प्रश्न पूछा। इस पर डॉ. भागवत जी ने उत्तर देते हुए कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना नहीं है, यह हिन्दू राष्ट्र है क्योंकि हम सांस्कृतिक राष्ट्र हैं। उन्होंने संघ के तीसरे पू. सरसंघचालक बालासाहब देवरस जी को उद्घृत करते हुए कहा कि बालासाहब ने एक बार कहा था सोशलज्मि, सेकुलरिज्म और कम्युनिज्म की विश्व के अन्य देशों में क्या स्थिति है, यह सब भली भांति जानते हैं और वहीं भारत में सब परिवार भावना के साथ रहते हैं, इसलिए यह हिन्दू राष्ट्र है।

संघ केवल समरसता के विषय में बोलता नहीं है, उसे जीता है। संघ के स्वयंसेवक का व्यवहार इसका जीवंत उदाहरण है। अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने कहा कि भारत पुनः विश्व गुरू बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बहुत सारी विदेशी ताकतें रोकने और डराने का प्रयास कर रहीं हैं लेकिन भारत अब डरने वाला नहीं है।

कार्यक्रम अध्यक्ष मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर दीपचन्द्र अहलावत ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संघ खेल को केवल व्यक्ति की शारीरिक क्षमता का उपक्रम नहीं मानता है, संघ खेल को भी संस्कार के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से निर्णय क्षमता, टीम भावना, सामाजिक सौहार्द, अनुशासन एवं साहस जैसे गुणों का विकास होता है। यह युद्ध एवं आपात स्थिति में भी सहायक होता है।

उन्होंने बताया कि आज देश में 14 खेल विश्वविद्यालय हैं जिसमें से 9 विश्वविद्यालय पिछले कुछ वर्षो में ही बने हैं, उन्होंने कहा कि खेल को जन आन्दोलन में परिवर्तन करना होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खेल सहित समाज जीवन के विविध आयामों मे अतुलनीय कार्य कर रहा है। इसलिए हम सभी खिलाड़ियों को इस विचार के साथ जुड़ना चाहिए।

इससे पूर्व इस कार्यक्रम की प्रस्तावना में संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि संघ के 100 वर्षो की यात्रा व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण एवं व्यवस्था परिवर्तन आधारित रही है। उन्होंने पंच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष में 8 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, उन्हीं कार्यक्रमों की कड़ी का यह कार्यक्रम हिस्सा है। अन्त में संघ के क्षेत्र के सह संघचालक प्रो. नरेन्द्र कुमार तनेजा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के प्रान्त सम्पर्क प्रमुख विजय गोयल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में क्रिकेटर भुवनेश कुमार, अंजू रानी, अलका तोमर, अनुज चौधरी, पूनम विश्नोई सहित राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 950 खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Tags: #RSS100Years #RSS4Nation #DrMohanBhagwat #आरएसएस #RSSorg

हिंदी विवेक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी विवेक पंजीयन : यहां आप हिंदी विवेक पत्रिका का पंजीयन शुल्क ऑनलाइन अदा कर सकते हैं..

Facebook Youtube Instagram

समाचार

  • मुख्य खबरे
  • मुख्य खबरे
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • क्राइम

लोकसभा चुनाव

  • मुख्य खबरे
  • मुख्य खबरे
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • क्राइम

लाइफ स्टाइल

  • मुख्य खबरे
  • मुख्य खबरे
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • क्राइम

ज्योतिष

  • मुख्य खबरे
  • मुख्य खबरे
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • क्राइम

Copyright 2024, hindivivek.com

Facebook X-twitter Instagram Youtube Whatsapp
  • परिचय
  • संपादकीय
  • पूर्वाक
  • देश-विदेश
  • पर्यावरण
  • संपर्क
  • पंजीकरण
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Shipping Policy
  • Refund and Cancellation Policy

copyright @ hindivivek.org by Hindustan Prakashan Sanstha

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • परिचय
  • संपादकीय
  • पूर्वांक
  • ग्रंथ
  • पुस्तक
  • संघ
  • देश-विदेश
  • पर्यावरण
  • संपर्क
  • पंजीकरण

© 2024, Vivek Samuh - All Rights Reserved

0