हिंदी विवेक
  • Login
  • परिचय
  • संपादकीय
  • पूर्वांक
  • ग्रंथ
  • पुस्तक
  • संघ
  • देश-विदेश
  • पर्यावरण
  • संपर्क
  • पंजीकरण
No Result
View All Result
  • परिचय
  • संपादकीय
  • पूर्वांक
  • ग्रंथ
  • पुस्तक
  • संघ
  • देश-विदेश
  • पर्यावरण
  • संपर्क
  • पंजीकरण
No Result
View All Result
हिंदी विवेक
No Result
View All Result
राशिफल: जुलाई 2026

राशिफल: जुलाई 2026

by हिंदी विवेक
in ज्योतिष
0

मेष – द्वितीय मंगल की तृतीय दृष्टि रहने से परिवार में तनाव रह सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। व्यर्थ का वाद विवाद होने की सम्भावना है। मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। निष्ठा से कार्य करने पर समस्याओं का स्वयं ही निदान हो जाएगा। क्रोध पर नियंत्रण रखने और परिश्रम के बाद लाभ प्राप्त होगा। उपाय- मंगलवार का व्रत करें।

वृषभ – वृषभ राशि के लिए यह महीना मध्यम फल देने वाला होगा। दिनांक 4 से परिस्थितियों में विशेष परिवर्तन आने के योग बन रहे हैं। आमदनी कम और खर्च अधिक रह सकता है। भाई बंधुओं से मतभेद होने की सम्भावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, परिवार में मतभेद न होने दें। उपाय- भगवान शिवजी की आराधना करें।

मिथुन – यह माह बहुत अच्छा रहने वाला है। वक्री बुध दिनांक 7 से मिथुन राशि में ही संचार करने से अकस्मात धन लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि तथा बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। परिवार में मैत्रीपूर्ण सम्बंध स्थापित होने की सम्भावना है। मित्रों से शुभचिंतकों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आशा के अनुकूल सम्मान और लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है। उपाय- गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क – खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। मन अशांत रह सकता है। दिनांक 16 से सूर्य का संचार इस राशि पर होने से स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना पड़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा परिवार में मतभेद हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें, नहीं तो पेट विकार की सम्भावना हो सकती है। निकट के भाई बंधुओं से व्यवहार खराब ना करें। उपाय- भगवान सूर्य की आराधना करें।

सिंह – यह महीना कुछ मिला-जुला फल देने वाला हो सकता है। राशि पर शुक्र-केतु होने से और मंगल की दृष्टि होने से घरेलू परेशानियों के कारण मन कुछ व्यथित रह सकता है। दिनांक 16 से मंगल द्वादश होने से आलस्य बढ़ सकता है, आशावादी रहे। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा कष्ट हो सकता है। पूर्व में किए हुए अच्छे कार्यों से लाभ प्राप्त होता रहेगा। उपाय- भगवान गणपति जी की आराधना करें।

कन्या – यह महीना उत्तम फल देने वाला होगा। दिनांक 7 से बुध दशम में होने से दैनिक कार्यों में प्रगति होगी। भूमि वाहन आदि के क्रय-विक्रय की योजना बन सकती है। बिगड़ी हुई परिस्थितियों में कुछ सुधार होने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है, परंतु कुछ रुकावटें भी आने की सम्भावना है। आपके व्यवहार और पुरुषार्थ से सफलता प्राप्त होगी। उपाय- अपने इष्ट देवता के मंत्र का जाप करें।

तुला – यह महीना अच्छा फल देने वाला हो सकता है। दिनांक 4 से शुक्र एकादश में केतु के साथ होने से रूकावटों के बाद भी बिगड़े हुए कामों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। परिश्रम और पुरुषार्थ से धन लाभ होने के योग भी बनेंगे। मन कुछ अशांत रह सकता है, परंतु अध्यात्म का सहारा लेने से सभी प्रश्नों के उत्तर स्वतः ही प्राप्त हो जाएंगे। उपाय- दुर्गा माता की आराधना करें।

वृश्चिक – यह महीना मध्यम फल देने वाला होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मन मनोरंजन की ओर आकर्षित होगा। क्रोध एवं उत्तेजना से कोई रुका हुआ कार्य बिगड़ सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। भाई बंधुओं और मित्रों से व्यवहार बनाकर रखें। आर्थिक उलझन के कारण तनाव व चिंता रह सकती है। उपाय- भगवान शंकर जी की आराधना करें।

धनु – यह महीना मध्यम फल दे सकता है। विदेश सम्बंधी लोगों से सहयोग प्राप्त होगा और धन लाभ भी हो सकता है। आयात-निर्यात कार्य करने की योजना बन सकती है। शनि-मंगल की दृष्टि रहने से अत्यधिक खर्च एवं स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वभाव में उग्रता रह सकती है, क्रोध पर नियंत्रण रखें। उपाय- भगवान बृहस्पति की आराधना करें।

मकर – यह महीना मध्यम फल दे सकता है। व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं। आर्थिक परेशानियां आने की सम्भावना है। परिवार में वैचारिक मतभेद और व्यवसाय में संघर्ष रह सकता है। दिनांक 2 से मंगल की उच्च दृष्टि रहने से विशेष परिश्रम एवं पुरुषार्थ करने से कार्य सिद्ध होने के योग बन रहे हैं। उपाय- भगवान बृहस्पति की आराधना करें।

कुंभ – यह महीना मध्यम फल देने वाला रहेगा। कारोबार में धन लाभ होगा, पर उतार-चढ़ाव की सम्भावना बन रही है। रोजगार के लिए दौड़ भाग अधिक करनी पड़ सकती है। गुरु षष्ठम होने से स्वास्थ्य नरम- गरम रह सकता है। गुप्त चिंताएं रह सकती हैं। परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मीन – यह महीना सामान्य फल देने वाला रहेगा। व्यर्थ की भाग दौड़ और फिजूल खर्ची बढ़ सकती है, परंतु गुरु की दृष्टि के कारण कुछ बिगड़े हुए कार्य बनने के योग बन रहे हैं। गत किए गए प्रयासों से किंचित सफलता प्राप्त हो सकती है। घर में कोई मंगल कार्य सम्पन्न हो सकता है, परंतु घरेलू उलझन के कारण मन खिन्न रह सकता है। सोच विचार कर कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी। उपाय- हनुमान जी की आराधना करें।

-पंडित अजय मिश्रा

#MonthlyHoroscope #Astrology2026 #RashifalInHindi #ZodiacSigns #PlanetaryTransit #HoroscopeRemedies #MeshToMeen #Astrologer #DailyHoroscope #SpiritualInspiration

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Tags: १२ राशियांAstrological RemediesAstrology PredictionsKanya RashifalMesh RashifalMithun RashifalMonthly HoroscopePlanet TransitRashifal 2026Zodiac Signsग्रह गोचरज्योतिषभाग्यफलमासिक राशिफलसुख-समृद्धि के उपाय

हिंदी विवेक

Next Post
Ai: दिमाग, सोच, रचनात्मकता को कर रहा कुंद

Ai: दिमाग, सोच, रचनात्मकता को कर रहा कुंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी विवेक पंजीयन : यहां आप हिंदी विवेक पत्रिका का पंजीयन शुल्क ऑनलाइन अदा कर सकते हैं..

Facebook Youtube Instagram

समाचार

  • मुख्य खबरे
  • मुख्य खबरे
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • क्राइम

लोकसभा चुनाव

  • मुख्य खबरे
  • मुख्य खबरे
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • क्राइम

लाइफ स्टाइल

  • मुख्य खबरे
  • मुख्य खबरे
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • क्राइम

ज्योतिष

  • मुख्य खबरे
  • मुख्य खबरे
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • क्राइम

Copyright 2024, hindivivek.com

Facebook X-twitter Instagram Youtube Whatsapp
  • परिचय
  • संपादकीय
  • पूर्वाक
  • देश-विदेश
  • पर्यावरण
  • संपर्क
  • पंजीकरण
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Shipping Policy
  • Refund and Cancellation Policy

copyright @ hindivivek.org by Hindustan Prakashan Sanstha

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • परिचय
  • संपादकीय
  • पूर्वांक
  • ग्रंथ
  • पुस्तक
  • संघ
  • देश-विदेश
  • पर्यावरण
  • संपर्क
  • पंजीकरण

© 2024, Vivek Samuh - All Rights Reserved

0