राष्ट्र सेविका समिति की वरिष्ठ प्रचारिका पूर्व सह सरकार्यवाहिका आदरणीय रेखा ताई जी का AIIMS दिल्ली में निधन हो गया है। रेखा ताई राजे मूल रूप से कानपुर की थीं।
आपातकाल के दौरान उन्होंने कानपुर में सत्याग्रह किया और महिला आंदोलन का नेतृत्व किया।
अशोक जी सिंघल और सिंधुताई फाटक की प्रेरणा से रेखाताई राष्ट्र सेविका समिति की पूर्णकालिक प्रचारिका बनीं और आजीवन अविवाहित रहकर देशसेवा का व्रत लिया। उन्होंने दिल्ली की प्रांत प्रचारिका, उत्तर क्षेत्र प्रचारिका, अखिल भारतीय प्रचारिका प्रमुख और अखिल भारतीय सहकार्यवाहिका जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। कई वर्षों तक जालंधर को केंद्र बनाकर उन्होंने पूरे उत्तर क्षेत्र में समिति का कार्य बढ़ाया।

कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार के समय उन्होंने अनेक लड़कियों की रक्षा की। लव जिहाद में फँसी कई हिंदू लड़कियों को वापस लाने में भी रेखा ताई का बड़ा योगदान रहा. स्व. रेखा ताई राजे जी को हिंदी विवेक परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि.

