दिव्यांग कल्याणकारी संस्था, वानवडी, पुणे में डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती को वाचन दिवस के रूप में मनाया गया। लगभग 200 दिव्यांग विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। सभी बच्चों को विभिन्न संतों, क्रांतिकारकों और देशभक्त कार्यकर्ताओं की कहानियों वाली पुस्तकें पढ़ने के लिए दी गई थीं। सभी बच्चे वाचन में पूरी तरह मग्न होकर पढ़ रहे थे। इसके साथ ही इन विद्यार्थियों के सभी शिक्षकों, मुख्याध्यापक और वस्तीगृह अधीक्षिका ने भी इसमें भाग लिया।
प्रत्येक वर्ष डॉक्टर अब्दुल कलाम की जयंती विशेष रूप से दिव्यांग कल्याणकारी संस्था में मनाई जाती है। इसका कारण यह है कि जून 2008 में डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने दिव्यांग कल्याणकारी संस्था का दौरा किया था और बच्चों से संवाद किया था। इस अवसर पर वे यादें फिर ताजा हो गईं।

